किसानों को दी मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी

संवाद सूत्र, बहादराबाद : कृभको की ओर से मानुबास ग्रंट में राजीव गांधी पंचायत भवन पर किसान सभ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:20 PM (IST)
किसानों को दी मृदा स्वास्थ्य 
कार्ड की जानकारी
किसानों को दी मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी

संवाद सूत्र, बहादराबाद : कृभको की ओर से मानुबास ग्रंट में राजीव गांधी पंचायत भवन पर किसान सभा आयोजित की गई। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी गई।

धनौरी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राजेश कुमार ने कहा कि अंधाधुंध फर्टिलाइजर के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर पड़ती जा रही। इस कारण खेती की लागत में कई गुना बढ़ोतरी हो रही है। इसे कम करने के लिए किसानों को अपने खेतों की मृदा परीक्षण कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड लेना नितांत आवश्यक है। उन्होंने गेंहू की खेती की विस्तृत जानकारी देते कहा कि इस समय गेंहू की अच्छी पैदावारी लेने के लिए पछेती प्रजाति के बीज खेत मे बोएं और मृदा स्वाथ्य कार्ड के आधार पर ही किसानों को अपने खेतों में फर्टिलाइजर की मात्रा डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए सभी फसलों में नीम लेपित यूरिया, तरल जैव, उवर्रक, कंपोस्ट व प्रमाणित बीजों का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि फसलों को 16 सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। कुछ पोषक तत्व खेतों में एक साल में देने होते जबकि कुछ तीन और पांच साल के भीतर। प्रत्येक किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड से इनकी जानकारी आराम से मिल जाती है। इस अवसर पर कृभको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि रोहित यादव, सुरेशचंद सैनी, यशपाल ¨सह, अतुल कुमार , महेंद्र ¨सह, मनीराम, आदेश कुमार , शिवकुमार, प्रदीप कुमार, रेणु, ¨रकू, मांगेराम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी