छेड़छाड़ का फरार आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुड़की: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 05:15 PM (IST)
छेड़छाड़ का फरार आरोपित गिरफ्तार
छेड़छाड़ का फरार आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुड़की: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित काफी समय से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी से कृष्णानगर कालोनी गली नंबर 11 निवासी शशिकांत ने छह जुलाई 2018 को छेड़छाड़ की थी। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपित वहां से फरार हो गया था। लोगों ने उसका पीछा भी किया था, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ करने के आरोप में आरोपित पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित करीब पांच माह से फरार चल रहा था। गंगनहर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि आरोपित अपने घर आया है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी