संपूर्ण हिमालय को हिदू तीर्थ क्षेत्र घोषित करे सरकार: स्वामी आनंद स्वरूप

स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने उत्तराखड सरकार से संपूर्ण हिमालय क्षेत्र को हिदू तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग की। साथ ही कहा कि गैर हिदुओं के हिमालय क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में चारधाम यात्रा भी जल्द शुरू करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 09:17 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 09:17 PM (IST)
संपूर्ण हिमालय को हिदू तीर्थ क्षेत्र घोषित  करे सरकार: स्वामी आनंद स्वरूप
संपूर्ण हिमालय को हिदू तीर्थ क्षेत्र घोषित करे सरकार: स्वामी आनंद स्वरूप

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने उत्तराखड सरकार से संपूर्ण हिमालय क्षेत्र को हिदू तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग की। साथ ही कहा कि गैर हिदुओं के हिमालय क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में चारधाम यात्रा भी जल्द शुरू करने की मांग की।

रविवार को जीडी पुरम भूपतवाला स्थित शांभवी धाम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने हरिद्वार में पत्रकार वार्ता में यह बात कही। कहा कि सरकार को जल्द से जल्द अध्यादेश जारी कर हिमालय को तीर्थ क्षेत्र घोषित करना चाहिए। हिमालय हिदुओं की साधना स्थली और देश की आध्यात्मिक राजधानी है। हिमालय में गैर हिदुओं की गतिविधियां बढ़ना चिताजनक है। संत समाज को भी एकजुट होकर इस संबंध में आवाज उठानी चाहिए। देवभूमि में मतांतरण पर भी पूरी तरह रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि हिमालय को तीर्थ घोषित करने के लिए वह लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं। कुंभ में भी यह मांग उठायी थी। सरकार को हिदू जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हिदुओं की आस्था के विषय के साथ लाखों नागरिकों के जीविकोपार्जन का साधन भी है। एक लोकतांत्रिक देश में हिदू अपने आराध्य का दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि चुनावी रैलियों में खूब भीड़ उमड़ रही है। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि कोरोना के नाम पर चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गयी। सरकार को चारधाम यात्रा संचालित करने के लिए अदालत में प्रभावी रूप से पैरवी करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी