हाथियों ने रौंदा गन्ना और धान

हाथियों से फसलों को बचाना किसानों को मुश्किल हो गया है। आए दिन हाथी किसानों की परेशानी बढ़ गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:10 AM (IST)
हाथियों ने रौंदा  गन्ना और धान
हाथियों ने रौंदा गन्ना और धान

हरिद्वार: हाथियों से फसलों को बचाना किसानों को मुश्किल हो गया है। आए दिन हाथी किसानों की फसलों को खेतों में जाकर रौंद रहे हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार की रात में पथरी क्षेत्र के कटारपुर गांव के निकट के खेतों में घुसकर हाथियों के एक झुंड ने गन्ने व धान को रौंदना शुरू कर दिया। यह देख किसानों ने हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी फसल को खाते रहे और टस से मस नहीं हुए। सूचना मिलने पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। किसानों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खेतों से बाहर निकालकर जंगल में खदेड़ा। उसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली। उप वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वन टीम रातभर गश्त पर रहती है। हाथियों की सूचना मिलते ही उन्हें जंगल में खदेड़ देती है।

chat bot
आपका साथी