दहेज उत्पीड़न में छह पर मुकदमा

भगवानपुर : एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:39 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न में  छह पर मुकदमा
दहेज उत्पीड़न में छह पर मुकदमा

भगवानपुर : एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

भगवानपुर क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव निवासी एक युवती का विवाह अकरम निवासी मुगलमाजरा जिला सहारनपुर उप्र से दो साल पहले विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन माह पहले विवाहिता को ससुराल के लोगों ने घर से निकाल दिया था। इसकी शिकायत विवाहिता ने महिला हेल्प लाइन से की थी। महिला हेल्प लाइन की सिफारिश पर भगवानपुर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति अकरम के अलावा मुख्तयार, भूरा, जाहिन, राशिद और रेशमा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संसू)

chat bot
आपका साथी