मास्क नहीं लगाने और ट्रिपल राइडिग में 61 चालान

मास्क नहीं लगाने और ट्रिपल राइडिग में पुलिस ने शहर से देहात तक 61 चालान किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:05 PM (IST)
मास्क नहीं लगाने और 
ट्रिपल राइडिग में 61 चालान
मास्क नहीं लगाने और ट्रिपल राइडिग में 61 चालान

जागरण संवाददाता, रुड़की: मास्क नहीं लगाने और ट्रिपल राइडिग में पुलिस ने शहर से देहात तक 61 चालान किए। वहीं बैंक और दुकानों के बाहर दिनभर शारीरिक दूरी का उल्लंघन हुआ। कई जगहों पर पुलिस ने लोगों को फटकार लगाई।

सोमवार से सरकार ने अनलॉक कर दिया है। इससे बाजारों और सड़कों पर भीड़ भी बढ़ गई। सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बाजारों में चेकिग की। पुलिस ने बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे 26 लोगों के नकद चालान किए। साथ ही, पुलिस ने दुपहिया वाहन पर एक से अधिक सवारी बैठाने पर सात चालान किए। वहीं रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी मास्क नहीं लगाने पर 10 चालान किए। भगवानपुर पुलिस ने बिना मास्क के बाजारों और सड़कों पर घूमने वाले 11 लोगों के नकद चालान किए। साथ ही सात वाहनों के चालान किए। इसके अलावा बाजारों में और बैंकों के बाहर शारीरिक दूरी का उल्लंघन होता रहा।

chat bot
आपका साथी