नाली निर्माण का शास्त्रीनगर के लोग कर रहे विरोध, रुकवाया काम

राजेंद्र नगर के लिए बनाई जा रही अंडरग्राउंड नाली के निर्माण कार्य को शनिवार को शास्त्रीनगर के कुछ व्यक्तियों ने रुकवा दिया। इसको लेकर राजेंद्र नगर व शास्त्री नगर के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख ठेकेदार ने पुलिस बुला दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही काम भी शुरू करा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:38 PM (IST)
नाली निर्माण का शास्त्रीनगर के  लोग कर रहे विरोध, रुकवाया काम
नाली निर्माण का शास्त्रीनगर के लोग कर रहे विरोध, रुकवाया काम

संवाद सहयोगी, रुड़की : राजेंद्र नगर के लिए बनाई जा रही अंडरग्राउंड नाली के निर्माण कार्य को शनिवार को शास्त्रीनगर के कुछ व्यक्तियों ने रुकवा दिया। इसको लेकर राजेंद्र नगर व शास्त्री नगर के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख ठेकेदार ने पुलिस बुला दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही काम भी शुरू करा दिया।

राजेंद्र नगर में कुछ गलियों में जलभराव की समस्या है। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए शास्त्री नगर व राजेंद्र नगर के बीच से गुजर रहे मुख्य मार्ग पर शनिवार को अंडरग्राउंड नाली निर्माण का काम शुरू हुआ। श्रमिकों ने मार्ग पर नाली बनाने के लिए खोदाई शुरू ही की थी कि शास्त्री नगर के कुछ लोग वहां आ गए। उन्होंने नाली का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। यह देख राजेंद्र नगर के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच ठेकेदार भी वहां आ गया। ठेकेदार ने बताया कि उसको निगम की ओर से वर्क आर्डर मिला है। इसलिए काम को नहीं रुकवाया जा सकता है। विवाद की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विरोध कर रहे व्यक्तियों को बताया कि यह सरकारी कार्य है। इसमें यदि बाधा डाली जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि कार्य को लेकर कोई आपत्ति है तो वह इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें। उनके निर्देश पर कार्य रुकवाया जा सकता है। तब जाकर मामला शांत हुआ। पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने बताया कि नाली अंडरग्राउंड है। इसलिए इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी