बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, हंगामा

बच्चों के विवाद में उनके स्वजन भी कूद पड़े। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:52 PM (IST)
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, हंगामा
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, हंगामा

जागरण संवाददाता, रुड़की: बच्चों के विवाद में उनके स्वजन भी कूद पड़े। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष को तितर-बितर किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरी गांव में शुक्रवार को दो ग्रामीणों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चों के बीच खेल खेल में विवाद हो गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि इनके बीच मारपीट होने लगी। यह मामला इनके स्वजनों के बीच भी पहुंच गया। इस मामले को लेकर रात के समय दोनों पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन, बात नहीं बनी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी