भाजपा पार्षद -समर्थकों और कांग्रेसियों में मारपीट

विष्णु लोक कालोनी में भाजपा पार्षद समर्थकों और कांग्रेसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों दोनों पक्षों ने रानीपुर कोतवाली में हंगामा काटा। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:55 PM (IST)
भाजपा पार्षद -समर्थकों  और कांग्रेसियों में मारपीट
भाजपा पार्षद -समर्थकों और कांग्रेसियों में मारपीट

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: विष्णु लोक कालोनी में भाजपा पार्षद, समर्थकों और कांग्रेसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों दोनों पक्षों ने रानीपुर कोतवाली में हंगामा काटा। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दोनों पक्षों में विवाद की शुरुआत 21 अक्टूबर से हुई। क्षेत्र के रहने वाले भाजपा कार्यकत्र्ता अरविद सुरेश पाल का आरोप है कि कांग्रेसी विशाल देव, दिलनवाज, इमरान किसी से झगड़ रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही उसकी पत्नी प्रीत, बुआ परिचित राकेश गुजर रहे थे, तब मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया था। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विवाद कर रहे लोगों ने उसकी पत्नी व बुआ को भी गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दिलावर, इमरान, इसरार, विशाल, देव ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर पत्नी के हाथ पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। शुक्रवार को स्थानीय पार्षद हितेश को साथ लेकर वह कोतवाली में तहरीर देने पहुंचा। पुलिस से शिकायत करने से गुस्साए विशाल सेठ्ठी,देव, इसरार, इमरान, दिलावर, विशाल, सुरेंद्र ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पार्षद के घर पहुंचकर उसके पिता महक सिंह को बुरी तरह पीटा। कांग्रेसी पक्ष की ममता ने आरोप लगाया कि हरेंद्र ,बाबी, मांगा, राकेश महक सिंह , हितेश, अरविद व अरविद की पत्नी ने उसकी बेटी को पीटा। आरोप है कि उसे और उसके पति को भी बुरी तरह पीटा गया। देर शाम दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंच गए। घंटों तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने एक पक्ष के पार्षद हितेश, अरविद की तरफ एवं दूसरे पक्ष की ममता की तरफ से मुकदमें दर्ज कर लिए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिह राणा ने बताया कि एक पक्ष के इमरान, विशाल और दूसरे पक्ष के मांगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी