मिलजुल पर्व मनाने से खुशियां मिलती दोगुनी: बत्रा

जागरण संवाददाता रुड़की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से रविवार को चावमंडी में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:31 PM (IST)
मिलजुल पर्व मनाने से खुशियां मिलती दोगुनी: बत्रा
मिलजुल पर्व मनाने से खुशियां मिलती दोगुनी: बत्रा

जागरण संवाददाता, रुड़की: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से रविवार को चावमंडी में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मिलजुल पर्व मनाने से खुशियां दोगुनी होती हैं। दीपावली पर्व के मौके पर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। एक दूसरे का सहयोग करें।

चावमंडी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि महिला मोर्चा की ओर से इस बार सामूहिक दीपावली पर्व बनाने का निर्णय लिया गया है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि दीपावली खुशियों को साझा करने का त्योहार है। इस पर्व पर एक दूसरे की खुशियों में शामिल होकर आनंद दोगुना हो जाता है। उन्होंने कहा कि रुड़की को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका हो सकती है। सिगल यूज प्लास्टिक को बंद करने की दिशा में सभी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर कथा व्यास पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि दीपावली पर्व सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर रजनीश शास्त्री, तनुज राठी, प्रतिभा चौहान, राखी चंद्रा, कमला बमोला, रीमा बंसल, गीता रानी, चंद्रकांता, संतोष अरोड़ा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी