भाजपा के टिकट पर खानपुर सीट से रानी देवयानी लड़ेंगी चुनाव: चैंपियन

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उनकी पत्नी व जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सिंह को खानपुर सीट से चुनाव लड़ाने का एलान किया। विधायक ने कहा कि वह किसी ऐसी सीट पर चुनाव लड़ेंगे जहां पार्टी को काफी समय से जीत नहीं मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:33 PM (IST)
भाजपा के टिकट पर खानपुर सीट से रानी देवयानी लड़ेंगी चुनाव: चैंपियन
भाजपा के टिकट पर खानपुर सीट से रानी देवयानी लड़ेंगी चुनाव: चैंपियन

संवाद सूत्र, लक्सर: विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उनकी पत्नी व जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सिंह को खानपुर सीट से चुनाव लड़ाने का एलान किया। विधायक ने कहा कि वह किसी ऐसी सीट पर चुनाव लड़ेंगे, जहां पार्टी को काफी समय से जीत नहीं मिली। हालांकि उन्होंने टिकट के लिए पार्टी आलाकमान का आदेश मानने की बात कही।

रविवार को खानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और पत्नी रानी देवयानी सिंह ने कहा कि उनके परिवार ने बीते दो दशक से अधिक समय में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है। हालांकि विधायक चैंपियन ने कहा कि भाजपा का अनुशासित कार्यकत्र्ता होने के नाते टिकट और चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी आलाकमान जो भी आदेश देगा, वह उसका पालन करेंगे।

वहीं रानी देवयानी सिंह ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में नौ करोड़ से अधिक लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। रानी देवयानी सिंह ने कहा कि दूरस्थ गांवों में सड़कों का निर्माण होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और तेज होगा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखने और समय से कार्य पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कड़े संघर्ष और मेहनत के कारण ही आज खानपुर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हो सका है। इस दौरान उन्होंने जलालपुर टोडा खटका, शिवाजी कालोनी और शिकारपुर में 1.32 करोड़ की लागत से बनने वाली पांच और खानपुर के ग्रामीण क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में 7.77 करोड़ की लागत से बनने वाली 29 सड़कों का शिलान्यास किया।

chat bot
आपका साथी