भक्तों ने रखा उपवास और मां की महिमा का किया गुणगान

शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो गए। प्रथम दिवस शहर में स्थित विभिन्न देवी मंदिरों में कलश स्थापना की गई। घरों में भी भक्तों ने विधि विधान के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। भक्तों ने उपवास रखा और मां की महिमा का गुणगान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 05:19 PM (IST)
भक्तों ने रखा उपवास और मां की महिमा का किया गुणगान
भक्तों ने रखा उपवास और मां की महिमा का किया गुणगान

जागरण संवाददाता, रुड़की : शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो गए। प्रथम दिवस शहर में स्थित विभिन्न देवी मंदिरों में कलश स्थापना की गई। घरों में भी भक्तों ने विधि विधान के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। भक्तों ने उपवास रखा और मां की महिमा का गुणगान किया। महिला मंडलियों की ओर से मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं घरों में भी महिलाओं ने समूह में एकत्रित होकर कीर्तन किया।

साकेत स्थित दुर्गा चौक मंदिर में मां के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे। मंदिर में सुबह कलश स्थापना कर मां का स्नान, श्रृंगार व पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका और जयकारे लगाए। साथ ही मां को लाल चुनरी, श्रृंगार का सामान, नारियल, पुष्प, फल, मिष्ठान आदि पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर के पुजारी पंडित सागर वत्स ने बताया कि प्रथम नवरात्र पर मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वारूप की आराधना की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि नवरात्र में चौबीस घंटे मंदिर के कपाट खुले रहेंगे और सुबह-शाम विशेष आरती की जाएगी।

वहीं शहर के सिविल लाइंस स्थित श्री जीवन मुक्त प्रेम मंदिर, नहर किनारे स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, सुभाष नगर के संतोषी माता मंदिर, रामनगर के राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी प्रथम नवरात्र पर मां शैलपुत्री की आराधना की गई।

-----

मनोवांछित फल देती हैं माता मनकामेश्वरी

रुड़की : पश्चिमी अंबर तालाब स्थित माता मनकामेश्वरी मंदिर में आचार्य आदर्श भारद्वाज व आचार्य आयुष ने मंत्रोच्चारण के साथ घट स्थापना करवाई। मां शैलपुत्री की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराकर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर एडवोकेट नवीन कुमार जैन, अंतरिक्ष जैन, तेजस्विनी, रक्षक जैन, अदिति जैन, अनुज, ईशा, मनोज, रेखा, अलका आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी