पंचायतों के कायाकल्प को होगा सर्वे

पंचायतों का समुचित विकास करने के लिए रोड मैप बनाना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पहले पंचायत में विकास कार्यों का सर्वे किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:14 PM (IST)
पंचायतों के कायाकल्प को होगा सर्वे
पंचायतों के कायाकल्प को होगा सर्वे

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: पंचायतों का समुचित विकास करने के लिए रोड मैप बनाना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पहले पंचायत में विकास कार्यों का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद पंचायतों की कायाकल्प के लिए साल भर की योजना बनाई जाएगी। सर्वे में निष्पक्षता लाने के लिए छात्रों और सामाजिक संस्थाओं को लगाया जाएगा।

ग्राम पंचायतों के विकास के लिए ग्राम पंचायत डेवलपमेंट योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सरकारी अधिकारियों की बजाए सबसे पहले मिशन अंत्योदय प्लान से सामाजिक संस्थाओं, छात्रों और विशेषज्ञों की ओर से पंचायतों का सर्वे कराया जाएगा। सौ अंक के होने वाले सर्वे में चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सफाई, पथ प्रकाश, ड्रेनेज सिस्टम के अलग-अलग अंक तय किए गए हैं। सर्वे टीम गांव-गांव में जाकर इन सभी क्षेत्रों में पंचायतों में हुए विकास कार्यों को देखेगी। सर्वे रिपोर्ट को बाद में पंचायत की खुली बैठक में रखा जाएगा। जिसमें ग्रामीणों की ओर से सर्वे के हिसाब से चर्चा करके विकास कार्य के प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि मिशन अंत्योदय सर्वे दो दिसंबर से पंचायतों में शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे के बाद ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान में वित्तीय वर्ष 2020-21 विकास कार्यों के प्रस्ताव आनलाइन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य सभी ग्राम पंचायतों का विकास कार्य करके 75 के अंक पर लाकर खड़ा करना है। कहा कि ऑनलाइन प्रस्ताव अपलोड होने के बाद उनमें एक साल तक कोई भी फेरबदल नहीं किया जा सकेगा। सालभर विभागों से समन्वय बनाकर प्रस्तावों के आधार पर ही विकास कार्य कराए जाएंगे। इसलिए सभी ग्रामीण आने वाले समय में होने वाली पंचायतों में सजगता के साथ भाग लें।

chat bot
आपका साथी