कम पड़ने लगा डेंगू वार्ड, भर्ती मरीजों की संख्या हुई नौ

संवाद सहयोगी, रुड़की : डेंगू के मरीजों के आगे अस्पताल का डेंगू वार्ड कम पड़ने लगा है। मंग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 03:04 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 03:04 AM (IST)
कम पड़ने लगा डेंगू वार्ड, भर्ती   मरीजों की संख्या हुई नौ
कम पड़ने लगा डेंगू वार्ड, भर्ती मरीजों की संख्या हुई नौ

संवाद सहयोगी, रुड़की : डेंगू के मरीजों के आगे अस्पताल का डेंगू वार्ड कम पड़ने लगा है। मंगलवार को अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या नौ हो गई है। मंगलवार को डेंगू से पीड़ित चार मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं बुखार से पीड़ित चार मरीजों में शुरूआती जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

शहर से लेकर देहात तक डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आए दिन डेंगू मरीज सामने आ रहे हैं। सिविल अस्पताल की बात करें तो यहां बनाए गए डेंगू के दो वार्ड में मरीजों की संख्या नौ हो गई है। इनमें मंगलवार को डेंगू के चार नये मरीज भर्ती किए गए। मरीजों की संख्या इसी तरह से बढ़ती रही तो अस्पताल में डेंगू के यह दोनों वार्ड भी कम पड़ जाएंगे। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में आए बुखार से पीड़ित चार मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज लगातार आ रहे हैं। कई निजी अस्पतालों में भी डेंगू के कई मरीज भर्ती हैं। जिनका कोई आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम ¨सह ने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव प्रयास जारी है। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। अपने घर और आसपास स्वयं चेक करें। यदि कहीं पानी भरा है और उसमें डेंगू का लार्वा है तो उसे नष्ट कर दें। कहीं ज्यादा बरसाती पानी भरा है तो उस पर मिट्टी तेल छिड़क दें। इससे डेंगू लार्वा नष्ट हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी