नगर निगम प्रांगण में डेंगू का लार्वा, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

एक ओर डेंगू के डंक से निपटने को नगर निगम प्रशासन आमजन को जागरूक कर रहा है वहीं नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से निगम प्रांगण में ही डेंगू का लार्वा पनप रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:28 PM (IST)
नगर निगम प्रांगण में डेंगू का लार्वा, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम प्रांगण में डेंगू का लार्वा, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: एक ओर डेंगू के डंक से निपटने को नगर निगम प्रशासन आमजन को जागरूक कर रहा है वहीं नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से निगम प्रांगण में ही डेंगू का लार्वा पनप रहा है। मंगलवार को नगर आयुक्त की कार्यशैली से नाराज कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने महापौर के पति और पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। इन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

महापौर के पति और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि कुंभ मेले में आए करोड़ों के कूड़ेदान नगर निगम में जंग खा रहे हैं। खुले में रखे इन कूड़ेदानों में बरसात का पानी जमा होने से इसमें डेंगू का लार्वा पनप रहा है। नाला साफ करने वाले वाहनों में भी घास उग आई है। नगर आयुक्त इस ओर से मुंह फेरे हैं। इन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर सरकार और स्थानीय विधायक मदन कौशिक के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। आरोप है कि अधिकारी महापौर की भी नहीं सुनते। पार्षद राजीव भार्गव और उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर निगम में अधिकारियों की लापरवाही से करोड़ों का कूड़ेदान जंग खा रहा है। इसमें बरसात का पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बन रहा है। लापरवाह अधिकारियों को निगम से हटाना जाना चाहिए। पार्षद सुहैल कुरैशी और कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि महापौर से बिना पूछे अधिकारी सामान को खुर्दबुर्द कर रहे हैं। आरोप लगाया कि महापौर और बोर्ड की अनुमति के बिना अधिकारी निगम का सामान भाजपा से जुड़े व्यक्तियों को बांट रहे हैं। अधिकारियों की हठधर्मिता नहीं चलने दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में हरद्वारी लाल, नीलम शर्मा, संगम शर्मा, हाजी शाहबुद्दीन, प्रबोध बंसल, विजय ठाकुर, अरविद चौहान, नीटू शर्मा, मनोज जाटव, कुशलपाल, शंकर खन्ना, सुमित भाटिया, संदीप कुमार, नावेज अंसारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी