17 मरीजों में लक्षण, 5 में हुई डेंगू की पुष्टि

संवाद सहयोगी, रुड़की: जिले में मंगलवार को 17 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जबकि पांच

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:03 PM (IST)
17 मरीजों में लक्षण, 5 में हुई डेंगू की पुष्टि
17 मरीजों में लक्षण, 5 में हुई डेंगू की पुष्टि

संवाद सहयोगी, रुड़की: जिले में मंगलवार को 17 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जबकि पांच अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। इन सभी पांच मरीजों का उपचार देहरादून में चल रहा है।

डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी डेंगू के मरीजों का आंकड़ा कम होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में 17 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इन मरीजों में 11 मरीज पाडली गुर्जर, एक शिवालिक नगर, एक सरकड़ी, एक ढंडेरा, एक रुहालकी, एक कनखल और एक उत्तर प्रदेश का एक गांव है। इसके अलावा पांच और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। इन सभी मरीजों का उपचार देहरादून में चल रहा है। डेंगू के एक अस्पताल में इन मरीजों का एलाइजा पॉजिटिव आया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम ¨सह ने बताया कि सिविल अस्पताल रुड़की में मंगलवार को डेंगू के तीन मरीजों को भर्ती किया गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पाडली गुर्जर गांव जाएगी।

chat bot
आपका साथी