नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की हो कोरोना जांच

नगर निगम के पांच कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर चिता जाहिर करते यूथ कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन तेश्वर के नेतृत्व में प्रभारी नगर आयुक्त तनवीर मारवाह का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:15 AM (IST)
नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की हो कोरोना जांच
नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की हो कोरोना जांच

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: नगर निगम के पांच कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर चिता जाहिर करते यूथ कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन तेश्वर के नेतृत्व में प्रभारी नगर आयुक्त तनवीर मारवाह का घेराव किया। साथ ही, सभी अधिकारी और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने की मांग की। इसे लेकर उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा।

नितिन तेश्वर ने कहा कि शहर में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। निगम कर्मचारी कोरोना योद्धा के रूप में चुनौतियों का मुकाबला कर रहे हैं। ऐसे में सबकी जांच न होना दुर्भाग्यपूर्ण और चिताजनक है। उन्होंने जांच कराने में आनाकानी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर और प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कहा कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कोविड एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। नगर निगम सीधे तौर पर आमजन से जुड़ा है। संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या चिताजनक है। प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार, मनीष कर्णवाल और डॉ. मनु विशाल ने कहा कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए घरों में रहना, शारीरिक दूरी का पालन करना और समस्या होने पर सीधे डॉक्टर की सलाह लेना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में दीपक जखमोला, तुषार कपिल, तरुण व्यास, विशाल राठौड़, जितेंद्र सिंह, नीरव साहू, हिमांशु बहुगुणा, आकाश भाटी, यादव यदुवंशी, नीलम शर्मा, नीतू बिष्ट, विक्की कोरी, अमित चंचल, धीरज शर्मा, दीपक शर्मा, हर्ष लोधी, नितिन कश्यप, दीपक पांडे, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी