देरी से कूड़ा उठने पर जताई नाराजगी

रुड़की : नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने सोमवार को शहर की सफाई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:19 PM (IST)
देरी से कूड़ा उठने पर जताई नाराजगी
देरी से कूड़ा उठने पर जताई नाराजगी

रुड़की : नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कई स्थानों पर देरी से कूड़ा उठने पर कड़ी नाराजगी जताई। सफाई निरीक्षक और हवलदार आदि को निर्देश दिए कि वह समय से कूड़ा उठवाने की व्यवस्था करें।

स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर निगम अधिकारी रोजाना शहर में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सोमवार को मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने देहरादून रोड व हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर कूड़ा देरी से उठाया जा रहा था। वहीं सैनिक कॉलोनी में कूड़ा देरी से उठने पर मुख्य नगर अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई निरीक्षकों और हवलदारों को निर्देश दिए कि जहां बड़े डस्टबिन हैं, वहां दोपहर से पहले कूड़ा उठ जाना चाहिए। इसके अलावा जो भी सफाई रेहड़े आदि का कूड़ा वहां डालते हैं, वह कूड़ा सिर्फ बड़े डस्टबिन के भीतर ही डालें। कूड़ा उठाने के बाद वहां पर अनिवार्य रूप से कीटनाशक या चूना आदि का छिड़काव किया जाए। (संस)

chat bot
आपका साथी