देश को एक सूत्र में पिरोती है दीपावली: स्वामी यतीश्वरानंद

दीपावली देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है उत्सव का उजास अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है। दीपावली के दिन ही स्वामी दयानंद सरस्वती को निर्वाण प्राप्त हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 08:40 PM (IST)
देश को एक सूत्र में पिरोती है दीपावली: स्वामी यतीश्वरानंद
देश को एक सूत्र में पिरोती है दीपावली: स्वामी यतीश्वरानंद

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: दीपावली देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है, उत्सव का उजास अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है। दीपावली के दिन ही स्वामी दयानंद सरस्वती को निर्वाण प्राप्त हुआ था।

यह बात राज्य के कबीना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रेस क्लब में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि जैन तीर्थांकरों के लिए भी दीपावली का विशेष महत्व है। कहा कि जब भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस आए थे तो खुशियों के दीप जलाए गए थे। तभी से दीपावली पर्व मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व प्रतिष्ठित चिकित्सक डा. संध्या शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब की समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में उल्लेखनीय भूमिका है। प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डा. शिवशंकर जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों का दीपावली पर्व का आयोजन उनकी संगठनात्मक शक्ति और एकता को दर्शाता है। पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चौहान ने कहा कि दीपावली सद्भावना का पर्व है। अध्यक्ष राजेंद्रनाथ गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजकुमार ने किया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष तनुज वालिया, पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत, कौशल सिखौला, रमेश खन्ना, वृजेंद्र हर्ष, डा. रजनीकांत शुक्ला, गुलशन नैयर, संजय आर्य, अविक्षित रमन, संजय रावल ने भीे विचार व्यक्त किए। दीपावली मिलन समारोह समिति के सदस्य रामचंद्र कन्नौजिया, श्रवण कुमार झा, बालकृष्ण शास्त्री, सुनील पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में आदेश त्यागी, नरेश गुप्ता, प्रवीण झा, संदीप शर्मा, निशांत खनी, अनूप कुमार, ललितेंद्र नाथ, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, जयपाल सिंह, मेहताब आलम, तनवीर अली, आनंद गोस्वामी, जिला सूचना अधिकारी प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी