डेंगू से प्रधान की पत्नी समेत दो की मौत

संवाद सूत्र भगवानपुर क्षेत्र में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:19 AM (IST)
डेंगू से प्रधान की पत्नी समेत दो की मौत
डेंगू से प्रधान की पत्नी समेत दो की मौत

संवाद सूत्र, भगवानपुर: क्षेत्र में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को डेंगू से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों का उपचार देहरादून के अस्पताल में चल रहा था। डेंगू से मरने वाली महिलाओं में एक ग्राम प्रधान की पत्नी है। रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में अब डेंगू से 49 मौत हो गई हैं।

भगवानपुर के सिदरपुर भैंसवाल गांव निवासी ग्राम प्रधान रामबीर की पत्नी मैना को कुछ दिन पहले बुखार आया था। जांच कराने पर डेंगू आया था। तीन-चार दिन पहले हालत ज्यादा बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए देहरादून के एक अस्पताल लाया गया था। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। बुधवार को मृतका के शव को गांव लाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं रुहालकी दयालपुर गांव निवासी दिनेश धीमान की पत्नी प्रतिमा भी डेंगू से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए देहरादून के एक अस्पताल ले जाया गया। महिला की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। क्षेत्र में संदिग्ध बुखार और डेंगू से लगातार हो रही मौत के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डेंगू और संदिग्ध बुखार से रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में अब तक 49 लोगों की जान जा चुकी है। सीबीसी मशीन हुई ठीक

रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार को आने वाले मरीजों के लिए कुछ राहत की खबर है। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में पिछले एक साल खराब पड़ी सीबीसी मशीन ठीक हो गई है। मरीजों को सीबीसी जांच के लिए अब निजी पैथोलॉजी लैब जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं डेंगू जांच कीट के लिए अभी इंतजार बाकी है। जिसके चलते बुखार से पीड़ित मरीजों को बुधवार को भी डेंगू जांच के लिए निजी पैथोलॉजी लैब जाना पड़ा। सिविल अस्पताल रुड़की के पैथोलॉजी लैब में लगी सीबीसी मशीन पिछले एक साल से खराब पड़ी थी। मशीन के खराब होने के चलते मरीजों को कई जांच के लिए निजी पैथोलॉजी लैब जाना पड़ रहा था। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल की सीबीसी मशीन ठीक हो गई है। बुधवार को सीबीसी मशीन में सैंपल लगाए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू जांच किट अभी नहीं आ पाई है। जिसके कारण डेंगू की जांच अभी अस्पताल में नहीं हो पा रही है। डेंगू जांच कीट के लिए लगातार कहा जा रहा है। कीट के जल्द आने की उम्मीद है। महिला में स्क्रब टाइफस के लक्षण मिले

रुड़की: डेंगू बुखार के साथ ही अब स्क्रब टाइफस के भी मरीज आ रहे हैं। प्रीतविहार कालोनी निवासी एक महिला कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। महिला के रक्त की जांच कराई गई। जांच में महिला में स्क्रब टाइफस के लक्षण मिले हैं। महिला का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी