लापता छात्र का जंगल से शव मिला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

लहबोली गांव से लापता इंटर के छात्र का शव मखदूमपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला। छात्र की हत्या से अक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर शाम तक वहां जाम लगा था। वहीं छात्र के गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:18 PM (IST)
लापता छात्र का जंगल से शव मिला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
लापता छात्र का जंगल से शव मिला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

संवाद सहयोगी, मंगलौर: लहबोली गांव से लापता इंटर के छात्र का शव मखदूमपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला। छात्र की हत्या से अक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर शाम तक वहां जाम लगा था। वहीं छात्र के गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव निवासी 17 वर्षीय मंजीत मखदूमपुर गांव के एक कालेज में इंटर का छात्र है। शुक्रवार सुबह मंजीत कालेज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं आया। छात्र के वापस नहीं आने पर स्वजन ने उसकी रातभर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। स्वजन ने इसे लेकर पुलिस से भी शिकायत की थी। स्वजन लगातार छात्र की तलाश कर रहे थे। शनिवार की शाम करीब छह बजे मखदूमपुर गांव की कुछ महिलाएं जंगल की तरफ गई थी। जंगल में एक युवक का शव देखकर महिलाओं ने गांव में आकर यह जानकारी दी। इसके बाद यह जानकारी लहबोली गांव तक पहुंची। मंजीत के स्वजन भी लहबोली गांव पहुंचे तो पता चला कि यह शव मंजीत का है। मंजीत की मौत की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग मखदूमपुर गांव पहुंचे गए। आशंका जताई गई है कि छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की छाती पर कुछ निशान मिले हैं, हालांकि पुलिस ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक के शव को एक आटो में ले जाने लगी। लहबोली गांव में ग्रामीणों ने आटो को रोक लिया और सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर सीओ पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे। ग्रामीण हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। वहीं सीओ पंकज गैरोला और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे। देर शाम साढे़ सात बजे तक जाम लगा था।

chat bot
आपका साथी