ढंडेरा नगर पंचायत का शासनादेश जारी, स्थानीय लोग खुश

नारसन विकासखंड की ढंडेरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। इस संबंध में अंतिम शासनादेश जारी हो गया है। इसके साथ ही ढंडेरा निवासियों में भी खुशी का माहौल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:18 PM (IST)
ढंडेरा नगर पंचायत का शासनादेश जारी, स्थानीय लोग खुश
ढंडेरा नगर पंचायत का शासनादेश जारी, स्थानीय लोग खुश

जागरण संवाददाता, रुड़की: नारसन विकासखंड की ढंडेरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। इस संबंध में अंतिम शासनादेश जारी हो गया है। इसके साथ ही ढंडेरा निवासियों में भी खुशी का माहौल है।

ढंडेरा ग्राम पंचायत अभी तक जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत थी। वर्ष 2016 में तत्कालीन कांग्रेसी सरकार के मुखिया हरीश रावत ने ढंडेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसको नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की थी। तब विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई थी। सरकार की ओर से इस संबंध में एक शासनादेश भी जारी किया लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हो सका। मार्च 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई। उसके बाद से यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस साल मार्च में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिले में चार नगर पंचायतों की घोषणा की थी, जिसमें ढंडेरा भी शामिल था। इसी बीच त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई हो गई और तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बन गए लेकिन वह भी कुछ नहीं कर पाए। इससे ग्रामीणों में भी बेचैनी थी। भाजपा नेता रवि राणा लंबे समय से इस संबंध में भागदौड़ कर रहे थे। अब जाकर अंतिम शासनादेश जारी हो गया। शहरी विकास मंत्रालय के सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही यहां पर अधिशासी अधिकारी की तैनाती होने जा रही है। पाडली में हुई ईओ की तैनाती

रुड़की: शासन ने रुड़की विकासखंड के पाडली ग्राम पंचायत को भी नगर पंचायत का दर्जा दिया है। इस संबंध में पूर्व में शासनादेश जारी हो गया था। सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन की ओर से यहां पर अधिशासी अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है। नगर पालिका पौड़ी के राजस्व निरीक्षक संजय कुमार को यहां पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी देते हुए तत्काल चार्ज लेने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी