रुड़की : भगवानपुर में सुधरने को तैयार नहीं लोग, बाजार में उमड़ी भीड़

कस्बा भगवानपुर के लोग सुधरने को तैयार नहीं है। सोमवार को बाजार खुलते ही जबरदस्त भीड़ लग गई। बाजार में जाम लगा होने की वजह से शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं हो पाया। बिना मास्क के ही बाजार में लोग खरीदारी करते नजर आए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:00 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:00 AM (IST)
रुड़की : भगवानपुर में सुधरने को तैयार नहीं लोग, बाजार में उमड़ी भीड़
भगवानपुर में सुधरने को तैयार नहीं लोग, बाजार में उमड़ी भीड़।

संवाद सूत्र, भगवानपुर (रुड़की)। कस्बा भगवानपुर के लोग सुधरने को तैयार नहीं है। सोमवार को बाजार खुलते ही जबरदस्त भीड़ लग गई। बाजार में जाम लगा होने की वजह से शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं हो पाया। बिना मास्क के ही बाजार में लोग खरीदारी करते नजर आए।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। दिन प्रतिदिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए है। इसके तहत कोरोना कर्फ्यू को लागू कर दिया है। जरूरी वस्तुओं की दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोला जा रहा है। आम जन से भी मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद लोग सुधरने को तैयार नहीं है। कस्बा भगवानपुर में रविवार को जैसे ही बाजार खुला, यहां पर जबरदस्त भीड़ लग गई। पैदल निकलना मुश्किल हो गया। 

बिना मास्क के ही लोग बाजार में खरीदारी करते नजर आए। सुबह से लेकर दोपहर तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। यहां तक की बाजार में गैर जरूरी वस्तुओं की दुकान भी खुली नजर आई। नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन, नगर पंचायत या पुलिस नजर नहीं आई। इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दी। 

इसके बाद पुलिस ने बाजार में पहुंचकर व्यवस्था बनाई। हालांकि तब तक बाजार बंद होने का समय हो गया था। उप जिलाधिकारी स्मृता परमार ने बताया कि इस संबंध में भगवानपुर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन कराए। पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन में तीन व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में दस मई से सख्त कोविड कर्फ्यू, जानें- कितने घंटे खुलेंगी दुकानें और क्या है पूरी गाइडलाइन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी