एनओसी से पहले होगी संपत्ति की क्रॉस चे¨कग

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम चुनाव को देखते हुए भावी प्रत्याशियों ने एनओसी के लिए आवेदन द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 03:00 AM (IST)
एनओसी से पहले होगी संपत्ति की क्रॉस चे¨कग
एनओसी से पहले होगी संपत्ति की क्रॉस चे¨कग

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम चुनाव को देखते हुए भावी प्रत्याशियों ने एनओसी के लिए आवेदन देने शुरू कर दिये हैं। निगम इन आवेदनों पर एनओसी जारी करने से पहले आवेदकों की संपत्ति की क्रॉस चेकिंग कराएगा। खासकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर निगम की पैनी नजर रहेगी।

नगर निगम चुनावों को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले भावी प्रत्याशियों ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद निगम चुनावों की घोषणा होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए भावी प्रत्याशी दस्तावेज आदि पूरे करने में लगे हैं। इसी के चलते भावी प्रत्याशी निगम में एनओसी के आवेदन कर रहे हैं। शनिवार को एनओसी के लिए 10 आवेदन आए। आवेदनों पर निगम कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है। नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि निगम से जिस भी व्यक्ति को एनओसी जारी होगी, उससे पहले उसके मकान एवं प्रतिष्ठान आदि का भौतिक सत्यापन होगा। नगर निगम की टीम सेल्फ असेसमेंट में दी गई जानकारी की क्रॉस चे¨कग करेगी। यदि जानकारी सही पाई जाती है तो आवेदक को एनओसी जारी कर दी जाएगी। इसके विपरीत यदि सेल्फ असेसमेंट में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो आवेदक से संपत्ति पर लगने वाले कर को रिवाइज किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि एनओसी के लिए जो आवेदन आए हैं, उनमें तीन आवेदन ऐसे हैं, जिनके सेल्फ असेसमेंट में जो संपत्ति दर्शायी गई है। वह वास्तविक से बेहद कम है।

chat bot
आपका साथी