दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को निकाला

दहेज में कार न मिलने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोप है कि जहर देकर मारने का प्रयास भी किया गया। ज्वालापुर कोतवाली में मुंबई निवासी पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:27 PM (IST)
दहेज में कार न मिलने पर  विवाहिता को निकाला
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को निकाला

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: दहेज में कार न मिलने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोप है कि जहर देकर मारने का प्रयास भी किया गया। ज्वालापुर कोतवाली में मुंबई निवासी पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर की लाल मंदिर कालोनी निवासी विशाखा यादव की शादी सात दिसंबर 2015 को अमित यादव निवासी वैलन्टीना बिल्डिग रिलायंस रेजीडेंसी, कोतवाली शिवाजी नगर अमरनाथ मुंबई, जिला थाणे महाराष्ट्र के साथ हुई थी। मायके वालों ने शादी में लगभग 12-13 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही अमित यादव व उसकी माता सावित्री देवी कम दहेज लाने के ताने देने हुए विशाखा को प्रताड़ित करने लगे और दहेज में कार की मांग करने लगे। शादी के तीन साल बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर मारपीट

करते हुए घर से निकाल दिया था। गर्भवती होने के बावजूद ससुराल वालों ने उसे मायके में ही छोड़ दिया। छह मई 2019 को विशाखा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी पति व ससुराल वाले नहीं आए। कुछ समय बाद विशाखा को उसके माता पिता ससुराल छोड़ने गए। तब भी ससुराल वालों ने दहेज की मांग की। मायके वालों के कुछ समय की मोहलत मांगने पर ससुराल वाले घर में रखने को तैयार हुए। आरोप है कि ससुराल वालों ने इसके बाद भी मारपीट करते हुए जहर देकर मारने का प्रयास किया। तब विशाखा ने हरिद्वार आकर ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि आरोपित अमित यादव व उसकी मां सावित्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी