गायत्री मंत्र लेखन में बना विश्व रिकॉर्ड, जानिए किसके नाम रहा

गायत्री मंत्र लेखन अभियान के तहत गुजरात के मोडासा निवासी मंगलदास ईश्वरदास कपिया ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

By Edited By: Publish:Tue, 21 May 2019 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 02:23 PM (IST)
गायत्री मंत्र लेखन में बना विश्व रिकॉर्ड, जानिए किसके नाम रहा
गायत्री मंत्र लेखन में बना विश्व रिकॉर्ड, जानिए किसके नाम रहा
v style="text-align: justify;">हरिद्वार, जेएनएन। शांतिकुंज परिवार की ओर से चलाए जा रहे गायत्री मंत्र लेखन अभियान के तहत गुजरात के मोडासा (अरवल्ली) निवासी मंगलदास ईश्वरदास कपिया ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने साल 2013 से 2019 के बीच सात लाख 72 हजार 800 मंत्रों का लेखन किया। साथ ही 322 गायत्री मंत्रों की पुस्तकों का भी अनवरत लेखन किया। 
व‌र्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया की प्रमुख सदस्य भारवी पटेल ने इस आशय का प्रशस्ति पत्र और मेडल सोमवार को मोडासा में मंगलदास को सौंपा। गायत्री मंत्र लेखन मे विश्व रिकॉर्ड बनने पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने यह जानकारी दी। कहा कि गायत्री महामंत्र को सूर्य उपासना का सबसे सरल और फलदायी मंत्र माना गया है। यह महामंत्र निरोगी जीवन के साथ यश, प्रसिद्धि, धन और ऐश्वर्य देने वाला है। साथ ही इस महामंत्र का लेखन साधक को जप से कई गुना अधिक लाभ पहुंचाता है। 
यही कारण है कि गायत्री परिवार के असंख्य साधक इस अभियान में शामिल हो लेखन कार्य में जुटे हैं। गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री शैल दीदी, शांतिकुंज परिवार और गायत्री चेतना केंद्र मोडासा परिवार ने मंगलदास को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उधर, मंगलदास ने बताया कि गायत्री महामंत्र लेखन में विश्व रिकॉर्ड बनना गायत्री परिवार के जनक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माताजी की प्रेरणा और डॉ. प्रणव पंड्या से मिले मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी