हुनरमंदों को आत्मनिर्भर बनाने को निगम देगा बाजार

नगर निगम रुड़की हुनरमंदों को आत्मनिर्भर बनाने को बाजार मुहैया करा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:39 PM (IST)
हुनरमंदों को आत्मनिर्भर बनाने को निगम देगा बाजार
हुनरमंदों को आत्मनिर्भर बनाने को निगम देगा बाजार

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम रुड़की हुनरमंदों को आत्मनिर्भर बनाने को बाजार मुहैया करा रहा है। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत नगर निगम स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली महोत्सव का आयोजन कर रहा है। जिसमें स्वदेशी वस्तुओं का बाजार लगाया जाएगा।

केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत नगर निगम रुड़की नेहरू स्टेडियम में स्वदेशी दीपावली महोत्सव शुरू कर रहा है। रविवार से इस महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। जिसमें दीपावली पर्व के मद्देनजर स्वदेशी वस्तुओं के लिए दुकानें लगाई जाएंगी। इन दुकानों में हुनरमंद लोग और स्वयं सहायता समूह अपने द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की दुकानें लगा सकेंगे। नगर निगम रुड़की दुकाने लगाकर दे रहा है। इन दुकानों में यह लोग अपना सामान रखकर बेच सकेंगे। महोत्सव में अधिक से अधिक लोग आ सकें। इसके लिए नगर निगम इसका व्यापक प्रचार प्रसार करेगा। नगर निगम की मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि इस महोत्सव के जरिये निगम स्वयं सहायता समूह और स्वदेशी वस्तुएं तैयार करने वालों को प्लेटफार्म दे रहे हैं। ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें।

chat bot
आपका साथी