16 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को 16 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं अस्पताल में 80 क्षेत्रवासियों के कोविड-19 के सैंपल लिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:52 PM (IST)
16 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
16 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

संवाद सहयोगी, रुड़की: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को 16 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं अस्पताल में 80 क्षेत्रवासियों के कोविड-19 के सैंपल लिए गए हैं।

सिविल अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि रुड़की और आसपास के 16 क्षेत्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित आने वाले मरीजों में इमलीखेड़ा, बेलड़ी, ढंडेरा, किशनपुर, भंगेड़ी, प्रीतविहार, सीबीआरआइ कालोनी, सिविल लाइंस, अंबर तालाब, शिवाजी कालोनी एवं एक नगर निगम कर्मचारी शामिल है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों से संपर्क किया जा रहा है। जिन मरीजों के घर में होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है। उन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कराया जा रहा है।

--------

बुखार से पीड़ित मरीज को डेंगू

रुड़की: बुखार से पीड़ित एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज का उपचार सिविल अस्पताल रुड़की में चल रहा है। मोहनपुरा निवासी एक व्यक्ति बुखार से पीड़ित है। बुधवार को चिकित्सक ने उसकी डेंगू की जांच कराई। अस्पताल की पैथोलोजिस्ट डॉ. रितु खेतान ने बताया कि मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।

--------

डिलीवरी कक्ष किया सामान्य

रुड़की: कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए गए डिलीवरी कक्ष को सामान्य कर दिया गया है। अब इस कक्ष में सामान्य गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हो सकेगी।

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के आने के चलते सिविल अस्पताल में एक अलग डिलीवरी रूम बना दिया गया था। इसमें केवल कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की ही डिलीवरी होती थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कोविड संक्रमित महिलाओं के लिए जो डिलीवरी कक्ष बनवाया गया था। उसे अब सामान्य कर दिया गया है। यहां पर अब सामान्य गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हो सकेगी। पिछले एक माह से कोई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला नहीं आई है। जिन गर्भवती महिलाओं के उपचार चल रहे हैं। या फिर जिनकी डिलीवरी नजदीक है। उन सबकी जांच हो चुकी है। सभी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।

chat bot
आपका साथी