अब नगर निगम में खुलेगा सीएससी

नगर निगम रुड़की प्रधानमंत्री सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) खोलने जा रहा है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से निगम यह सर्विस सेंटर खोलने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:17 PM (IST)
अब नगर निगम में खुलेगा सीएससी
अब नगर निगम में खुलेगा सीएससी

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम रुड़की प्रधानमंत्री सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) खोलने जा रहा है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से निगम यह सर्विस सेंटर खोलने जा रहा है। इसके लिए निगम एक कार्यालय भी उपलब्ध कराएगा। जिसमें सीएससी खोला जाएगा। इससे लोग आसानी से सरकारी योजनाओं की जानकारी कर सकेंगे। साथ ही, आवेदन भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

कागजों के झंझटों को कम करने और अधिक से अधिक कार्यों को डिजिटल बनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री सीएससी खोले गए हैं। जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा पासपोर्ट, पेनकार्ड एवं वोटर आइडी कार्ड आदि के लिए भी आवेदन किया जाता है। नगर निगम रुड़की लोगों की जरूरतों को देखते हुए सीएससी खोलने जा रहा है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि सीएसी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से खोला जाएगा। इसके लिए निगम भवन में एक कमरा भी उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि सीएससी के लिए कार्यालय खोला जा सके। लोग यहां आकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। इसके लिए कंप्यूटर एक्सपर्ट को भी तैनात किया जाएगा। जो लोगों के फार्म आदि ऑनलाइन भरवा सके। सीएससी खोले जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। चुनाव के बाद निगम में सीएससी खोला जाएगा।

chat bot
आपका साथी