दूषित पानी की समस्या पर व्यापारियों का प्रदर्शन

दूषित पानी और लो प्रेशर की समस्या को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:13 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:16 PM (IST)
दूषित पानी की समस्या  पर व्यापारियों का प्रदर्शन
दूषित पानी की समस्या पर व्यापारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: दूषित पानी और लो प्रेशर की समस्या को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।

सुनील सेठी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उत्तरी हरिद्वार की जलापूर्ति बाधित होने से जनता परेशान है। साथ ही कई इलाकों से दूषित पानी की शिकायतें भी आ रही हैं। लो प्रेशर के चलते मोटर चलाए बगैर निचले इलाकों में भी पानी नहीं आ पा रहा है। मोटर चलाने पर गंदे पानी की आपूर्ति होती है। कई बार जल संस्थान को चेताने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही। इसे लेकर जनता में भारी आक्रोश है। विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से सोनू सुखीजा, मनीष धीमान, राजेश शर्मा, गगन कालरा, प्रीतम सिंह, एसएन तिवारी, दीपक मेहता, अरुण शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, राजू कुमार, विनोद कुमार, राजेश सुखीजा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी