कांग्रेसियों ने किया सीएम का का पुतला

कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहीद स्थल और धार्मिक स्थल तोड़े जाने का विरोध किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 03:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:30 PM (IST)
कांग्रेसियों ने किया सीएम का का पुतला
कांग्रेसियों ने किया सीएम का का पुतला

जागरण संवाददाता, रुड़की: कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहीद स्थल और धार्मिक स्थल तोड़े जाने का विरोध किया है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकत्र्ता नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुंचे। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से मनमानी पर उतर आई है। ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहीदों की प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है। साथ ही, धार्मिक स्थलों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं को दोबारा स्थापित करें। महानगर नगर अध्यक्ष कलीम खान ने आरोप लगाया कि सरकार धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांट रही है। देश में महंगाई चरम पर है। किसान, बेरोजगार, मजूदर सब परेशान हैं। बावजूद इसके सरकार ध्यान नहीं दे रही है। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। इस मौके चंद्रभान स्नेही, चारु चंद्र, मकसूद हसन, रमेश चंद्र शर्मा, एमएम सक्सेना, सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी