भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

दुष्कर्म के आरोप में घिरने के बाद भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 08:04 PM (IST)
भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग,  सड़क पर उतरे कांग्रेसी
भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, हरिद्वार : दुष्कर्म के आरोप में घिरने के बाद भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। शनिवार को चंद्राचार्य चौक पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक का पुतला फूंककर तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा विधायकों पर महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हो चुके हैं। विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पर उन्हीं की पार्टी की पूर्व महिला पदाधिकारी ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं। विधायक सुरेश राठौर को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। यदि सरकार ने मामले को दबाने का प्रयास किया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। महिला को इंसाफ मिलना चाहिए। पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव व महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, पार्षद इसरार अहमद, बलजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शाहबुद्दीन, प्रदीप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी