जन आशीर्वाद नहीं, भाजपा को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा: गोदियाल

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को लक्सर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा को जन आशीर्वाद नहीं बल्कि प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने बीते साढे़ चार साल में प्रदेश के पिछड़ने का आरोप भी सरकार पर लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:50 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:50 PM (IST)
जन आशीर्वाद नहीं, भाजपा को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा: गोदियाल
जन आशीर्वाद नहीं, भाजपा को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा: गोदियाल

संवाद सूत्र, लक्सर: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को लक्सर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा को जन आशीर्वाद नहीं, बल्कि प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने बीते साढे़ चार साल में प्रदेश के पिछड़ने का आरोप भी सरकार पर लगाया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश को खोखला कर रही है। देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है। वहीं प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विफल साबित हुई है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का ही काम किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की विदाई अब तय है। परिवर्तन यात्रा का मतलब केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में बदलाव लाने से है। कांग्रेस यह बदलाव लेकर आएगी। कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों से आमजन प्रभावित है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश का विकास एक बार फिर से गति पकड़ेगा। सह प्रभारी राजेश धर्मानी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस से उम्मीद लगाए है। वहीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, दीपिका पांडेय, भुवन कापड़ी, रणजीत रावत, डा. जीतराम ने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। जनसभा को जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, विधायक काजी निजामुद्दीन, नगर अध्यक्ष देवेश राणा, सत्यवीर सिंह, डा. उमादत्त शर्मा, युवा नेता अरुण चौधरी, सहदीप चौधरी ने भी संबोधित किया। लंढौरा से लक्सर और सुल्तानपुर में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान हाजी तसलीम अहमद, युवा नेता अरुण चौधरी, संजय सैनी एडवोकेट, पूर्व नपं अध्यक्ष जगदेव सिंह, प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह, राजेश रस्तोगी, विनोद चौधरी, नरेंद्र सैनी, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी