कांग्रेस नेताओं ने एएनएम कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की

जागरण संवाददाता हरिद्वार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में चल रहे एएनएम कर्मचारियों के धर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 03:00 AM (IST)
कांग्रेस नेताओं ने एएनएम कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की
कांग्रेस नेताओं ने एएनएम कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में चल रहे एएनएम कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने समर्थन देकर हटाई गई सभी कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करने की मांग की।

शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में चल रहे एएनएम के धरने में पहुंचे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जनता की सेवा करने वाली एएनएम कर्मचारियों को सम्मान देने के बजाये उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। जोकि कर्मचारियों के साथ अन्याय है। बेरोजगार हुए कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग तत्काल हटाई गई सभी कर्मचारियों को सेवा में बहाल करे।

ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व प्रदेश सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। बहन बेटियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे कठिन समय में कर्मचारियों को सेवा से हटाना बहुत ही दुखद है। कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रोजगार के प्रति जागरूक है। हम चाहते हैं कि हर हाथ को रोजगार मिले। हर महिला को सम्मान मिले, रोजगार मिले तभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सार्थक होगा। सुभाष नगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान व अशोक उपाध्याय ने कहा कि जब तक हटाई गई सभी कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं लिया जाता तब तक कांग्रेस पार्टी उनके आंदोलन में सहयोग करती रहेगी। धरने को समर्थन देने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से मुलाकात कर हटाई गई सभी कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करने की मांग की।

धरना देने वालों में मनीषा, प्रतिभा सैनी, अरूणा, नीलम पाल, हीना, इनायत, प्रियंका, शालू सैनी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी