कांग्रेस नेता की मिल से लाखों का सामान चोरी

संवाद सूत्र, बहादराबाद: थानाक्षेत्र में चोर लगातार पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। चोरों ने अब क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM (IST)
कांग्रेस नेता की मिल से लाखों का सामान चोरी
कांग्रेस नेता की मिल से लाखों का सामान चोरी

संवाद सूत्र, बहादराबाद: थानाक्षेत्र में चोर लगातार पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। चोरों ने अब कांग्रेस नेता की फ्लोर मिल का ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। दरअसल दीपावली की छुट्टी में कर्मचारी अपने गांव गए थे और मिल बंद थी। तभी चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे डाला। छुट्टी से लौटने पर उन्हें जानकारी लगी। पुलिस चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, मगर लगातार घटनाओं से यह माना जा रहा है कि चोरों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।

बहादराबाद के दौलतपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कथूरिया निवासी बहादराबाद की फ्लोर मिल है। दीपावली पर मिल के कर्मचारी त्यौहार मनाने घर गए थे। नौ नवम्बर से फ्लोर मिल बन्द पड़ा था। 14 नवम्बर की दोपहर फोरमैन सुनील मिल पर पहुंचा तो ऑफिस व स्टोर के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। सुनील ने इसकी सूचना फ्लोर मिल के मालिक अनिल कथूरिया को दी। तब अनिल कथूरिया ने पुलिस को चोरी की जानकारी देते हुए बताया कि मिल में खड़ी एक कार, एक घरेलू सिलेंडर, सीसीटीवी कैमरे व पूरा डीवीआर सिस्टम, एलसीडी, इन्वर्टर, बेट्रा, एयर गन आदि कीमती कागजात चोरी हुए हैं। बड़ी चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ कनखल एसके ¨सह, थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कांग्रेस नेता को भरोसा दिलाया कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसओ बहादराबाद दीपक कठैत ने बताया कि फ्लोर मालिक की ओर से तहरीर मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है। बहादराबाद में पुलिस पस्त, चोर खेल रहे कबड्डी

बहादराबाद: पुलिस बहादराबाद में चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जब तक पुलिस एक वारदात को पूरी तरह समझती है, तब तक चोरी दूसरी घटना कर पुलिस को चुनौती दे डालते हैं। चोरी के अलावा स्ने¨चग की पिछली कई घटनाओं का खुलासा ही नहीं हो पाया है। जिससे लोगों में खौफ बना हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस के गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी