कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी गठित

लक्सर : कांग्रेस के हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल ¨सह ने सोमवार को जिला कार्यकारिणी का गठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:37 PM (IST)
कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी गठित
कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी गठित

लक्सर : कांग्रेस के हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल ¨सह ने सोमवार को जिला कार्यकारिणी का गठन किया।

सुल्तानपुर में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष ग्रामीण धर्मपाल ¨सह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला कार्यकारिणी में 21 उपाध्यक्ष, 21 महामंत्री, 21 मंत्री व 22 संगठन मंत्री मनोनीत किए गए हैं। कार्यकारिणी में मोहम्मद नाहिद खान को प्रवक्ता बनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मपाल ¨सह ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जायें। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की जनता त्रस्त है। चुनाव में अब जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। कहा कि कार्यकर्ता जनता से संवाद कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। पूर्व विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। इस अवसर पर रोहताश सैनी, सनव्वर अली, सुबोध कुमार, ओमपाल ¨सह, महेंद्र ¨सह, ताहिर हसन, राजकुमार चौहान, मोहम्मद इस्लाम दिलशाद हसन, आदि मौजूद रहे। (संसू)

chat bot
आपका साथी