तो पहले ही शुरू हो गई चुनाव की तैयारियां

प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव में देरी हो।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:12 AM (IST)
तो पहले ही शुरू हो गई चुनाव की तैयारियां
तो पहले ही शुरू हो गई चुनाव की तैयारियां

जागरण संवाददाता, रुड़की : प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव में देरी हो। लेकिन, शिक्षानगरी में कई धड़े चुनाव की तैयारियों में है। ऐसे में आने वाले दिनों में रुड़की की राजनीति में बड़ा उलट-फेर होने वाला है।

रविवार को महापौर गौरव गोयल ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने नौ माह से चली आ रही अटकलों पर विराम लगा दिया। वह 12 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हुए। जिनमें पार्षद देवकी जोशी, पूनम, वीरेन्द्र गुप्ता, सचिन चौधरी, नीतू शर्मा, अंकित चौधरी, गीता देवी, विनीता रावत, धीराज सैनी एवं नितिन त्यागी शामिल हैं। अधिकांश पार्षद भाजपा से ही जुड़े हुए थे, लेकिन पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़े थे। शहर में भाजपा का कुनबा बढ़ाने को 2022 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, भाजपा के अंदर ही कई धड़े बन चुके हैं। प्रदीप बत्रा पार्टी से पहले ही विधायक हैं। लेकिन, एक गुट लगातार उनका विरोध करता रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में मामला ओर दिलचस्प होने वाला है। बताते चले कि लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा में कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने आस्था जताते हुए ज्वाइनिग दी थी।

chat bot
आपका साथी