ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण करेगी समिति

जन विकास संघर्ष समिति ने हरेला पर्व पर लक्सर के फतवा गांव में पौधारोपण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:01 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण करेगी समिति
ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण करेगी समिति

संवाद सूत्र, लक्सर : जन विकास संघर्ष समिति ने हरेला पर्व पर लक्सर के फतवा गांव में पौधारोपण किया। समिति के अध्यक्ष कुशलपाल सैनी ने ग्राम प्रधान अनिल और समिति पदाधिकारियों के साथ गांव में नीम, नींबू, बेलपत्र आदि प्रजाति के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें फल, फूल, छाया, लकड़ी से लेकर प्राणदायक वायु प्रदान करते हैं। कई प्रकार की औषधियां हमें पेड़-पौधों से मिलती हैं। बताया कि समिति की ओर नियमित तौर पर विभिन्न गांवों में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान पूर्व प्रधान रणवीर सिंह, नाथूराम शर्मा, सतेंद्र सैनी, प्रभात सैनी, ओमपाल, दिनेश, ऋषिपाल, जातिराम, विवेक, वाजिद अली, खिताब, विनोद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी