स्वच्छता और सजगता से ही कोरोना, डेंगू की रोकथाम

जागरण संवाददाता हरिद्वार भाजपा की ओर से चलाए जा रहे स्वास्थ्य जांच अभियान की क्षेत्रीय पार्षद अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:36 PM (IST)
स्वच्छता और सजगता से ही  कोरोना, डेंगू की रोकथाम
स्वच्छता और सजगता से ही कोरोना, डेंगू की रोकथाम

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: भाजपा की ओर से चलाए जा रहे स्वास्थ्य जांच अभियान की क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी के नेतृत्व में वार्ड 3 में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैयर की उपस्थिति में शुरूआत हुई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि अभियान के तहत हरिद्वार विधानसभा के सभी वार्डों में क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच अभियान चला रहे हैं। किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन को बुलाकर उपचार के लिए चिकित्सालय में भिजवाया जा रहा है। पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि स्वच्छता और सजगता से ही कोरोना, डेंगू जैसे महामारियों की रोकथाम संभव है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पल्स, बीपी, ऑक्सीजन लेवल और तापमान की जांच कर रहे हैं। शहर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता,मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा आदि ने कहा कि भूपतवाला जैसे पिछड़े क्षेत्र में इस अभियान से निवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

भाजपा मंडल महामंत्री तरुण नैयर, दिनेश शर्मा, प्रमोद पाल, आदर्श पांडेय, रूपेश शर्मा, अमित गुप्ता, सूर्यकांत शर्मा, नीरज शर्मा, पंकज जोशी, नरेश पाल, सोनू पंडित, आशीष शर्मा, हिमांशु शर्मा, आदित्य, भारत नंदा, विनोद पाठक, सुनील सैनी, राजेंद्र यादव, राघव ठाकुर समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी