सफाई कर्मियों का आदोलन तेज, जाम लगाया

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। आंदोलन को तेज करते हुए संगठन पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने शहर में मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:32 PM (IST)
सफाई कर्मियों का आदोलन तेज, जाम लगाया
सफाई कर्मियों का आदोलन तेज, जाम लगाया

संवाद सहयोगी, रुड़की: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। आंदोलन को तेज करते हुए संगठन पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने शहर में मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुई। कर्मचारियों ने सड़कों पर जाम लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, आंदोलन जारी रहेगा। व्यापार मंडल, सर्व समाज पार्टी व लोकतांत्रिक जनमोर्चा ने भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को भी आंदोलन जारी रखा। पुरानी तहसील स्थित पड़ाव में सुबह सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए। संगठन के रुड़की संरक्षक सुखमेंद्र वाल्मीकि व नगर अध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुराने रेलवे रोड से अंबर तालाब पहुंचा। यहां पर वाल्मीकि धर्मशाला के समक्ष एकत्रित होकर कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद मार्च नेहरू स्टेडियम से होते हुए गंगनहर पुल पहुंचा। यहां से नगर निगम गेट पर स्थित बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कर्मचारियों ने धरना देकर जाम लगाया। कर्मचारी नेता सुखमेंद्र सिंह वाल्मीकि ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। इससे सरकार की मंशा साफ दिख रही है। नगर अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेंगे। व्यापार मंडल ने सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन

रुड़की: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया है। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेहंदीरत्ता, नगर अध्यक्ष अरविद कश्यप और कमल चावला वाल्मीकि धर्मशाला के समीप चल रहे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। सरकार को इन मांगों को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल तन-मन-धन से सफाई कर्मचारियों के इस आंदोलन में उनके साथ खड़ा है।

---------

लोजमो का भी कर्मचारी आंदोलन को मिला समर्थन

रुड़की: लोकतांत्रिक जनमोर्चा (लोजमो) के संयोजक सुभाष सैनी ने भी सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के साथ हैं। मोर्चा सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को पूरा समर्थन देता है और उनकी इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

-------

आजाद समाज पार्टी भी आई साथ

रुड़की: आजाद समाज पार्टी भी सफाई कर्मचारियों के पक्ष में है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ है।

chat bot
आपका साथी