रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल अस्पताल में किया आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

आज शुक्रवार को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इससे पहले कई स्थानों पर कार्यकर्त्‍ताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में सीएम धामी नेहरू स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 12:39 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 12:39 PM (IST)
रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल अस्पताल में किया आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।

जगारण संवाददाता, रुड़की। रुमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आइसीयू और 500 लीटर प्रति मिनट के दो आक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 26.50 लाख रुपये की लागत से बने नेत्र शल्य कक्ष, प्रसव शल्य कक्ष और 36.11 लाख रुपये की लागत के ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय रुड़की में एक साथ कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें आइसीयू वार्ड, आक्सीजन जनरेशन प्लांट, नेत्र शल्य कक्ष, प्रसव शल्य कक्ष और ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण शामिल है। दो करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से 10 आइसीयू बेड की व्यवस्था राज्य आपदा मोचन निधि मद से की गई है।

वहीं, पीएम केयर फंड और सीएसआर मद से दो दो आक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाए गए हैं। 4400 लीटर की क्षमता के मेडिकल लिक्विड आक्सीजन की स्थापना भी अस्पताल में की जा रही है। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन ङ्क्षसह रावत, गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महापौर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके झा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल समेत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पांच मिनट भी नहीं रुके मुख्यमंत्री

सिविल अस्पताल में योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल में पांच मिनट भी नहीं रुके। अस्पताल परिसर में कार्यक्रम स्थल के पास मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व भाजपाइयों ने चलते-चलते ही उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सीधे आइसीयू वार्ड, आक्सीजन जनरेशन प्लांट, नेत्र शल्य कक्ष, प्रसव शल्य कक्ष और ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण किया। गणपति की प्रतिमा की स्थापित की, रिबन काटा और प्लांट के अंदर नारियल फोड़ा।

अस्पताल स्टाफ ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री के सिविल अस्पताल में योजनाओं का लोकार्पण करते ही तुरंत लौटने से अस्पताल स्टाफ नाराज है। अस्पताल स्टॉ को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री लोकार्पण किए गए कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इसको लेकर काफी तैयारियां की गई थी। स्टाफ का कहना था कि मुख्यमंत्री की ओर से आइसीयू वार्ड का निरीक्षण किया जाना चाहिए था।

कुछ मीडियाकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर दिया सांकेतिक धरना

मुख्यमंत्री के सिविल अस्पताल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही अव्यवस्था सी फैल गई। भाजपा कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम स्थल के भीतर जाने लगे। भीड़ होने के कारण इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, फोटो खींचने के लिए मीडियाकर्मी में अंदर जाने लगे। जिस पर उन्हें रोका गया। इस बात से नाराज कुछ मीडियाकर्मी सांकेतिक रूप से धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री के सामने विरोध जताया।

शहर में लगा जाम

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी रुड़की पहुंचे। इस दौरान शहर में हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। शहर के मलकपुर चुंगी सेना चौक रुड़की टाकीज गणेशपुर पुल राम नगर आजाद नगर चौक आदि जगह पर जाम की स्थिति रही। सीएम का काफिला सिविल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। अस्पताल से उनका काफिला जीवनदीप आश्रम जाएगा। वहां से फिर वह नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे गए।

यह भी पढ़ें:- Prevention of Dengue: देहरादून के वसंत विहार और इंदिरा नगर में महापौर ने किया निरीक्षण, कराई फागिंग

chat bot
आपका साथी