दल बदलने से नेता की हैसियत कम हो जाती है : भगत

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह की नाराजगी की चर्चा के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ने कहा कि दल बदलने से नेता का स्थान और हैसियत कम हो जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:54 PM (IST)
दल बदलने से नेता की हैसियत कम हो जाती है : भगत
दल बदलने से नेता की हैसियत कम हो जाती है : भगत

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह की नाराजगी की चर्चा के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ने कहा कि दल बदलने से नेता का स्थान और हैसियत कम हो जाती है। राजनीति में दल बदलना अच्छी बात नहीं, इससे बचना चाहिए। विश्वास व्यक्ति में नहीं, पार्टी की नीतियों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति-रीति सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है।

शुक्रवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही। राज्य का तेजी से विकास हो रहा है और कोई किसी से नाराज नहीं है। दावा किया कि 2022 में भाजपा इस मिथक को तोड़ देगी कि राज्य में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस सरकार बनाती है।

हरक सिंह की नाराजगी से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं है, यह बात मीडिया द्वारा फैलायी गई है। हरक सिंह रावत को उत्तराखंड भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और दमयंती रावत को इसी बोर्ड के सचिव पद से हटाने पर उन्होंने कहा कि राजकाज में यह सब चलता रहता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पिछले दो दिनों से हरिद्वार में हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा फिलहाल हरिद्वार सहित 4 जिलों में अपना प्रशिक्षण वर्ग चला रही है, इसके बाद बाकी जिलों का नंबर आयेगा। कहा कि राज्य में भाजपा के 252 मंडल है और एक-एक कर सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क करने को कहा। इसके लिए तीन कैटेगरी बनायी गई हैं। पहले में ऐसे घर हैं जो भाजपा में नीतियों में विश्वास नहीं रखते। कार्यकत्र्ता इनको भाजपा की नीति-रीति समझाएंगे ताकि सोच बदली जा सके। दूसरे वे हैं जो भाजपा के विरोधी हैं। ऐसे घरों से संपर्क कर सरकार के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। तीसरी कैटेगरी में भाजपा समर्थक घर हैं। इनसे कार्यकत्र्ता लगातार संपर्क साधते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी