सवा सौ करोड़ जनता को चिकित्सा सुविधा चुनौती

भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि देश में जो हालात इन दिनों बने हैं तेजी से बढ़ रही जनसंख्या भी इसके लिए जिम्मेदार है। अधिक जनसंख्या और सीमित संसाधनों के कारण कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाना अब समय की मांग है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:06 PM (IST)
सवा सौ करोड़ जनता को चिकित्सा सुविधा चुनौती
सवा सौ करोड़ जनता को चिकित्सा सुविधा चुनौती

संवाद सूत्र, लक्सर: भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि देश में जो हालात इन दिनों बने हैं, तेजी से बढ़ रही जनसंख्या भी इसके लिए जिम्मेदार है। अधिक जनसंख्या और सीमित संसाधनों के कारण कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाना अब समय की मांग है। सरकार को इसके बारे में गंभीरता से विचार करना होगा। विधायक ने संकट के समय प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण और इससे उपजे हालात के लिए लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने देश की बढ़ती जनसंख्या को भी जिम्मेदार माना है।

विधायक ने लक्सर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सवा सौ करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में वैक्सीनेशन बड़ी चुनौती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सबसे तेज गति से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कोरोना के प्रसार को रोकने से लेकर दवाएं और ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए प्रधानमंत्री दिन-रात कार्य कर रहे हैं। यदि आबादी नियंत्रित होगी तो वैक्सीनेशन से लेकर चिकित्सा सुविधाएं और भी बेहतर तरीके से आमजन को मिल सकेंगी। विधायक ने कहा कि देश में एक वर्ग जनसंख्या नियंत्रण को गंभीरता से लेता है। लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है, जिसकी आबादी कई गुना तेजी से बढ़ती जा रही है। इस वर्ग को भी देशहित में सोचना होगा। जनसंख्या जितनी कम होगी संसाधन उतने ही अधिक बढ़ सकेंगे। लिहाजा सरकार को भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए अब कडे़ कदम उठाने चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण कानून अब देश की जरूरत है। इसे लागू करने में अब और देरी नहीं की जानी चाहिए। विधायक ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी व्यक्तियों से मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों के अलावा शासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी