अहम सुराग मिलने के बाद अब जाकर दर्ज हुआ केस

ट्रॉली चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद पुलिस ने अब जाकर मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:09 PM (IST)
अहम सुराग मिलने के बाद  अब जाकर दर्ज हुआ केस
अहम सुराग मिलने के बाद अब जाकर दर्ज हुआ केस

मंगलौर : ट्रॉली चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद पुलिस ने अब जाकर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है।

बीते माह मंगलौर क्षेत्र से तीन ट्रॉलियां चोरी हुई। इसमें से दो ट्रॉली तो ईंटों से भरी हुई थी और एक खाली थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ट्रॉली चोरी करने वाला गिरोह देवबंद की ओर से लंढौरा की ओर जाने वाले मार्ग पर देखा गया है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दो युवक मुन्नवर निवासी हाशिमपुरा कोतवाली देवबंद सहारनपुर एवं शोएब निवासी माधोपुर कोतवाली गंगनहर रुड़की को पकड़ लिया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने क्षेत्र से ट्रॉली चोरी की है। उनके पास जो ट्रैक्टर मिला है, उसकी नंबर प्लेट भी फर्जी है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रॉली चोरी होने के बाद से ही छानबीन कर रही थी। (संस)

chat bot
आपका साथी