प्रशिक्षण में राष्ट्र निर्माण के लिए किया कार्य करने का आह्वान

पथरी क्षेत्र के गांव जट बहादुरपुर में भाजपा हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:07 PM (IST)
प्रशिक्षण में राष्ट्र निर्माण के लिए किया कार्य करने का आह्वान
प्रशिक्षण में राष्ट्र निर्माण के लिए किया कार्य करने का आह्वान

हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के गांव जट बहादुरपुर में भाजपा हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार जनमानस के लिए कार्य कर रही है। जिसका सभी वर्ग समाज के व्यक्तियों को लाभ पहुंच रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शरद ने संघ की पृष्ठभूमि, उनके कार्य और संघ के प्रकल्प और संघ की ओर से समाज में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता और विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा का कार्यकत्र्ता सबसे पहले राष्ट्र भक्त हैं। राष्ट्र की सेवा करना प्रत्येक कार्यकत्र्ता की पहली प्राथमिकता है। कार्यकत्र्ता राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार कार्य करते रहें। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष विकास कुमार, मंडल प्रभारी आशु चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान, नवीन सैनी, चंद किरण सिंह, नकली सैनी, मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी