पुलिस के बयान दर्ज करने से पहले विवाहिता ने तोड़ा दम

पुलिस के बयान दर्ज करने से पहले ही गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता पर चार अक्टूबर को उसके पति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:42 PM (IST)
पुलिस के बयान दर्ज करने से 
पहले विवाहिता ने तोड़ा दम
पुलिस के बयान दर्ज करने से पहले विवाहिता ने तोड़ा दम

संवाद सहयोगी, मंगलौर: पुलिस के बयान दर्ज करने से पहले ही गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता पर चार अक्टूबर को उसके पति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। एक साल पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। आरोपित पति अभी फरार है।

लोनी गाजियाबाद के संगम कॉलोनी निवासी आरती वर्मा ने 19 अक्टूबर को मंगलौर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया कि उसकी बहन प्रियंका ने एक साल पहले मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव निवासी तबरेज से शादी की थी। दोनों ही मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के पास किराये में रहते थे। चार अक्टूबर को तबरेज ने उसकी बहन की जान लेने की नियत से उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी प्रियंका का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताज में इलाज चल रहा था। 20 अक्टूबर को मंगलौर कोतवाली के उप निरीक्षक तस्लीम आरिफ बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली पहुंचे। विवाहिता के कोरोना संक्रमित होने के चलते उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। इस पर उप निरीक्षक ने चिकित्सक के बयान भी लिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि विवाहिता ने दम तोड़ दिया है। अब मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ा दी जाएगी। स्वजनों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी