नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर का घर चोरों ने खंगाला

चोरों ने नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर के घर से जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:57 PM (IST)
नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर का घर चोरों ने खंगाला
नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर का घर चोरों ने खंगाला

जागरण संवाददाता, रुड़की: चोरों ने नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर के घर से जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। ब्रांड एंबेसडर की अगले माह शादी होने वाली थी। इसलिए घर मे नकदी और जेवरात रखे हुए थे।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी अंजुम गौड़ नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर है। सोमवार देर शाम वह अपने आवास पर ताला लगाकर जिम गई थी। रात के समय जब वह वापस लौटी तो आवास के बाहर से ताला खुला था। जब वह अंदर पहुंची तो कमरों का ताला टूटा देख वह दंग रह गई। कमरे के अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला। आलमारी में रखे करीब ढाई लाख के जेवरात और 40 हजार की नकदी गायब थी। इसके अलावा कमरे का अन्य सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। घर से माल गायब होने की जानकारी जैसे ही आसपास के व्यक्तियों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे। अंजुम गौड ने इस बावत सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाला आरोपित अंजुम गौड के आने जाने की पूरी जानकारी रखता है। इसलिए उसने वारदात के लिए वह समय चुना जब वह जिम में थी। अंजूम गौड ने बताया कि अगले माह उनकी शादी होने वाली है। इसलिए घर में काफी सामान रखा हुआ था। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी