उत्‍तराखंड में लव जिहाद पर अंकुश को कानून बनाने पर विचार, पढ़िए पूरी खबर

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी लव जिहाद को लेकर कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है। हरिद्वार में विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा सरकार इसे लेकर मंथन कर रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:06 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:06 PM (IST)
उत्‍तराखंड में लव जिहाद पर अंकुश को कानून बनाने पर विचार, पढ़िए पूरी खबर
विहिप की बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी लव जिहाद को लेकर कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है। हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा सरकार इसे लेकर मंथन कर रही है। प्रदेश में लंबे समय से हिंदू संगठन लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। संत भी समय-समय पर यह मांग उठाते रहे हैं। शुक्रवार को हरिद्वार में विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में देश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर आक्रोश जताया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने संतों की इस मांग से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि लव जिहाद पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कानून की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह इस दिशा में सक्रिय हैं। उन्होंने राज्य के सभी जिलों से इस संबंध में जानकारी मांगी। इस दौरान सामने आया कि प्रदेश में भी ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ जिलो में ऐसे मामले ज्यादा हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने जिलों के नाम नहीं लिए। कहा कि वह खुद इस पर नजर बनाए हुए हैं। इस पर रोकथाम के लिए प्रभावी उपायों पर चर्चा की जा रही है। जल्द ही इसे रोकने के लिए कड़ा कानून लाया जाएगा।

लव जिहाद के खिलाफ चलेगा देशव्यापी अभियान

बैठक में लव जिहाद और धर्मातरण पर भी चर्चा की गयी। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाएं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने इसे विधर्मियों की साजिश करार दिया। शादाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर डॉ. युधिष्ठर लाल ने संत समाज से आग्रह किया कि पाकिस्तान ने आने वाले हिंदुओं को भारत में शरण दिलाई जाए। पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा मानवता के लिए चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें-Haridwar Kumbh 2021: देश के मठ-मंदिर सरकारी नियंत्रण से मुक्त किए जाएं: विहिप

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी