खूनी संघर्ष, सात घायल, 12 पर मुकदमा

पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में मंढे के दौरान एक अधिवक्ता और होमगार्ड के परिवार भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:05 PM (IST)
खूनी संघर्ष, सात घायल, 12 पर मुकदमा
खूनी संघर्ष, सात घायल, 12 पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में मंढे के दौरान एक अधिवक्ता और होमगार्ड के परिवार भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्टल व बंदूक तानने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने 12 आरोपितों के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक बहादरपुर जट गांव में एक परिवार में शादी के दौरान मंढे की रस्म चल रही थी। गांव निवासी होमगार्ड सुशील व अधिवक्ता विनोद के परिवार भी मंढे में मौजूद थे। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश के चलते किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। बंदूक, पिस्टल, पाठल जैसे हथियार लहराने से मंढे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने होमगार्ड सुशील की तहरीर अधिवक्ता व विनोद व उसके बेटे आशीष, उत्सव, रानी, विदुशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं अधिवक्ता विनोद की तहरीर पर होमगार्ड सुशील व उसके बेटों दीपू, प्रमोद व सरोज के अलावा रवि, रवीना और व्यास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिर से झगड़ा न करने की हिदायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी