रुड़की की एक महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि, जॉलीग्रांट में भर्ती; एक आंख की रोशनी गई

रुड़की में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी। एक महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इससे महिला की एक आंख की रोशनी भी जा चुकी है। उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां हुई जांच में चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस की पुष्टि की।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:33 PM (IST)
रुड़की की एक महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि, जॉलीग्रांट में भर्ती; एक आंख की रोशनी गई
रुड़की की एक महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि, जॉलीग्रांट में भर्ती। प्रतीकात्मक फोटो

संवाद सहयोगी, रुड़की। रुड़की में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। एक महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इससे महिला की एक आंख की रोशनी भी जा चुकी है। उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां हुई जांच में चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस की पुष्टि की।

रुड़की के हनुमान कॉलोनी निवासी अनीता शर्मा ने बताया कि उसकी 40 वर्षीय बहन को खांसी और बुखार की शिकायत थी। चार अप्रैल को उन्होंने सिविल अस्पताल रुड़की में कोरोना के संदेह पर बहन की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। पर, जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद चेहरे पर सूजन बढ़ गई। एक साइड का चेहरा लाल हो गया। एक चिकित्सक से उपचार कराया तो उन्होंने बताया कि नसों में दिक्कत है।

दो-तीन दिन उपचार के दौरान ही उसकी बहन की एक आंख से दिखना बंद हो गया। साथ ही चेहरे पर एक साइड की त्वचा गहरी लाल और सूज गई। नाक की एक साइड से खून बहने लगा। एक साइड चेहरे का पूरा हिस्सा सुन हो गया। दिमाग भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहा था। वह बोलना कुछ और चाह रही थी और बोल कुछ और रही थी। इसके बाद उन्होंने एक अन्य चिकित्सक को दिखाया। 

चिकित्सक ने सीटी स्कैन सहित अन्य जांच कराई। चिकित्सक ने बताया कि उन्हें ब्लैक फंगस की आशंका है, इसलिए वह किसी हायर सेंटर में अपनी बहन को ले जाएं। शनिवार को वह अपनी बहन को जौलीग्रांट अस्पताल ले गए। उन्होंने नाक से बह रहे खून और सीटी स्कैन सहित अन्य जांच कराई। जौलीग्रांट के चिकित्सक ने रिपोर्ट देखने के बाद आज हो ने बताया कि उनकी बहन को ब्लैक फंगस हुआ है। उनका ऑपरेशन होगा। 

अनीता ने बताया कि ऑपरेशन में काफी खर्च बताया है उनके पास इतना पैसा भी नहीं है। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय कंसल ने बताया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित किसी मरीज की जानकारी उनके पास अभी नहीं है। वह इस संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Black Fungus: ब्लैक फंगस के लक्षणों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, बरतें ये सावधानी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी